फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman died of gunshot wounds

गोली लगने से महिला की मौत

Wed, 30 Sep 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 30 Sep 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
नूरपुर में बुधवार की सुबह गांव नंगली पथवारी में तमंचे का ट्रायल करते समय जीजा की चलाई गोली साली की कनपटी पर लगी। इससे साली की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका दो दिन पहले अपनी बहन से मिलने पति के साथ आई थी। बाद में परिजन आनन फानन में शव को लेकर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने शव महिला की ससुराल से बरामद किया। समाचार भेजे जाने तक मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन



गांव नंगली पथवारी निवासी असलम सैदपुर चौराहे पर चिकन की दुकान है। ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार की सुबह वह अपने घर में तमंचे का ट्रायल कर रहा था। इस दौरान अचानक गोली चल गई और सामने चारपाई पर बैठी उसकी साली शाइस्ता उर्फ भूरी 30 वर्ष  की कनपटी पर गोली जा लगी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  ग्रामीणों ने बताया मृतक महिला भूरी दो दिन पूर्व अपने पति के साथ बहन से मिलने आई थी। घटना के समय पति नफीस भी बगल में ही बैठा था।  परिजन आनन.फानन में शव को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन



सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां से सब गायब मिले। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद घटनास्थल से खून के नमूने लिए। बाद में पुलिस ने करीब दो बजे मृतका की ससुराल किरतपुर थाने के गांव हुसैनपुर से शव को बरामद कर लिया। दूसरी तरफ वहां ग्रामीणों ने भूरी की मौत का कारण छत से गिरना बताते हुए पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और महिला के शव को नहीं उठाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया  शव लेने हल्का दरोगा मृतका की ससुराल गए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed