{"_id":"5873d5664f1c1bb037ba7f1c","slug":"two-young-men-killed-in-motorcycle-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 09 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
मृतक के पास से मिला तमंचा व कारतूस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में नजीबाबाद रोड पर गांव झलरा के पास सोमवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दो बाइक सवार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में पुलिस ने जब मृतकों के कपड़ों की तलाशी ली, तो उनके पास से 315 बोर का एक तमंचा व सात कारतूस मिले। मृतकों के पास से तमंचा और कारतूस मिलने से पुलिस के होश उड़ गए। माना जा रहा है कि चारों युवक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे थे। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
सोमवार रात करीब आठ बजे नजीबाबाद रोड पर गांव झलरा के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
हादसे में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में घायल युवकों ने अपने नाम थाना कोतवाली शहर के गांव फिरोजपुर मुंडो निवासी गौतम पुत्र ऋषिपाल और बैराज रोड कॉलोनी निवासी तारा सिंह पुत्र मेहर सिंह बताए। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने मृतक साथियों के नाम गांव तारापुर मुंडो निवासी मोनू व मुकरपुर खेमा निवासी अशरफ बताए। पुलिस के मुताबिक मोनू व गौतम एक बाइक पर थे और अशरफ व तारा सिंह दूसरी बाइक पर। मोनू और अशरफ बाइक चला रहे थे। मोनू के पास से 315 बोर का एक तमंचा चार कारतूस व अशरफ के पास से तीन कारतूस मिले हैं। पुलिस के मुताबिक चारों युवक एक दूसरे को जानते थे। पुलिस का मानना है कि चारों युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे।
शहर कोतवाल शैलेंद्र गौतम के मुताबिक चारों युवक एक दूसरे को जानते थे। ऐसा लगता है कि वे किसी घटना को अंजाम देने जा रहे थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि इस मामले की तहकीकात के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं नजीबाबाद में रम्पुरा निवासी हाफिज जाफिर अपने भागूवाला स्थित होटल से रविवार रात बाइक से घर वापस आ रहे थे। उनके साथ रम्पुरा निवासी हाफिज फहीम और हाफिज अंजार बैठे थे। रात करीब नौ बजे जैसे ही बाइक हरिद्वार मार्ग से जुड़े बिजौरी तिराहे से मालन नदी रपटे की ओर बढ़ी, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक अनियंत्रित होने से तीनों बाइक सवार युवक घायल हो गए। हाफिज फहीम के सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे पूजा हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के लिए रेफर किया गया, मगर अस्पताल से बाहर आते ही हाफिज फहीम की मौत हो गई। सोमवार दोपहर हाफिज फहीम के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।