फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two traffickers cede its 20 million with alcohol

20 लाख की शराब के साथ दो तस्कर दबोचे

Wed, 15 Feb 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 15 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में  मतदान से एक दिन पहले कोतवाली देहात पुलिस ने गैर राज्य से तस्करी करके छिपाकर रखी 20 लाख की शराब के साथ दो तस्करों को दबोचा है। पांच तस्कर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

एसपी अजय कुमार साहनी के मुताबिक कोतवाली देहात पुलिस ने अकबराबाद-किरतपुर रोड पर गांव धनौरी कुंवर के पास बंद पड़े बालाजी उद्योग भट्टे से किरतपुर थाने के गांव ऊमरी डबास निवासी कौशलेेंद्र सिंह व वीरेंद्र सिंह को दबोच लिया। भट्टे के अंदर रखी 210 पेटी चंडीगढ़ मार्का शराब भी बरामद की है। पकड़ी गई शराब की कीमत 20 लाख रुपये है। मौके से शहर कोतवाली के गांव रसूलपुर निवासी परवेंद्र, हल्दौर थाने के कस्बा झालू निवासी रवि, मुनेंद्र उर्फ मांगे, कोतवाली देहात थाने के गांव रामपुर निवासी विशंभर सिंह व किरतपुर थाने के गांव सिसौना जट निवासी अनिल कुमार मौके से भाग निकले। तस्कर कौशलेंद्र के पास से एक तमंचा व दो कारतूस भी मिले हैं। शराब वोटरों को प्रभावित करने के लिए दूसरे राज्यों से लाए थे। शराब मैसर्स कोऑपरेटिव कंपनी लिमिटेड प्लॉट नंबर 147 इंडस्ट्रीयल एरिया फेज 2 चंडीगढ़ से लाते हैं। कंपनी का मैनेजर तस्करों से मिला हुआ है। महंगे दामों में शराब बेचकर मैनेजर को हिस्सा पहुंचाते हैं। एसपी के मुताबिक पकड़ी गई शराब की कीमत 20 लाख रुपये हैं। पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed