{"_id":"578143704f1c1b4b507fa14f","slug":"two-policeman-suspended-in-bijnore-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पुलिसकर्मी निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 31 Aug 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर नहीं भेजने पर चार थाना प्रभारियों को कड़ी चेतावनी दी गई है।
एसपी ने शुक्रवार की रात जिले व बिजनौर शहर में लगाई क्यूआरटी मोबाइल की चेकिंग कराई, तो क्यूआरटी में तैनात तैनात मुख्य आरक्षी पोथीराम , आरक्षी सुधीर कुमार ड्यूटी पर नदारद मिले। दोनों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया। आरक्षी अरविंद तोमर, रवित आर्य, दीपक कुमार, प्रवेंद्र कुमार को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर अर्दली रूम में पेश होने के निर्देश दिए गए। क्यूआरटी टीम की चेकिंग के दौरान पाया गया कि क्यूआरटी टीम में तैनात कर्मचारियों में प्रभारी निरीक्षक चांदपुर फतेह सिंह ने मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश, प्रभारी निरीक्षक किरतपुर संतोष यादव ने मुख्य आरक्षी महेश कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक नजीबाबाद तेजेंद्र यादव ने मुख्य आरक्षी अशोक कुमार , थानाध्यक्ष मंडावली संतोष कुमार यादव ने आरक्षी कौशर अली की अपने थानों से क्यूआरटी की ड्यूटी के लिए रवानगी नहीं की। एसपी ने इन थाना प्रभारियों को भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति नहीं होने की चेतावनी दी। एसपी ने कहा कि पुलिस कर्मियों के कार्य में सुधार नहीं होने पर भविष्य में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।