{"_id":"624811285304e2bed8f2a4b9d5ec2dd1","slug":"two-brothers-killed-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो भाइयों की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में दो भाइयों की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 19 Oct 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में किरतपुर-मार्ग गांव मुढाला के पास बुग्गी की चपेट में आने से बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो गई। हादसे में बड़े की पत्नी घायल हो गई, जबकि चार माह की मासूम बच्ची सकुशल बच गई। दो भाइयों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
थाना किरतपुर क्षेत्र के गांव मसनपुर निवासी जमीर शेख का पुत्र शकील अहमद (21) बाइक से बिजनौर की ओर जा रहे थे। बाइक पर शकील के साथ उनका भाई दानिश (12), पत्नी हीना व चार माह की मासूम बेटी थी। बिजनौर-किरतपुर मार्ग पर गांव मुढाला के पास उनकी बाइक बुग्गी की चपेट में आ गई। हादसे में शकील और दानिश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि हीना मामूली रूप से चोटिल हो गई।
गंभीर घायल दोनों भाइयों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। वहां चिकित्सकों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में माता-पिता के साथ बाइक पर सवार चार माह की मासूम बच्ची के शरीर पर कहीं खरोंच तक भी नहीं आई।
विज्ञापन
वहीं नगीना। रविवार की देर शाम कार की चपेट में आकर एक बाइकर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहल्ला नालबंदान निवासी सूरज वर्मा पुत्र जितेंद्र वर्मा बाइक से नगीना-धामपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप से निकल रहा था। कोतवाली की ओर से आ रही एक कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको सीएचसी नगीना में भर्ती कराया गया। जहां से उसे बिजनौर रेफर किया गया है।