फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sherkot couple dies of daughter collision with truck collision

ट्रक की टक्कर से शेरकोट के दंपति व बेटी की मौत

Sun, 11 Feb 2018 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 11 Feb 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
Sherkot couple dies of daughter collision with truck collision
सड़क हादसे में मारे गए दंपति और बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)/ बिजनौर। ब्रजघाट नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे गुरुग्राम से बिजनौर आ रहे लौट रहे दंपति और उनकी बेटी की हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक समेत दोषी चालक को हिरासत में ले लिया। हादसे का शिकार हुआ दंपति परिवार में होने वाली एक शादी में शामिल होने के लिए गुरुग्राम से बिजनौर आ रहा था। 
विज्ञापन

हादसे होने के बाद हाईवे की एक साइड में जाम की स्थिति बन गई। इस कारण करीब आधा घंटा तक आवागमन ठप होने से दोनों साइडों का ट्रैफिक मुरादाबाद से दिल्ली वाली लेन में चलता रहा। हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे ब्रजघाट में पुलिस की हाईवे पर स्थित चेक पोस्ट के सामने हुआ। हादसे में इससे बाइक चला रहे युवक अकरम पुत्र अब्दुल रशीद (28) निवासी गांव मुबारकपुर गांवड़ी थाना शेरकोट, जनपद बिजनौर और  उनकी पांच वर्षीय बच्ची बेटी जोया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी उनकी पत्नी नसरीन (25) गंभीर रूप में घायल हो गई। बाइक को टक्कर मारने वाला ट्रक दिल्ली से चावल लादकर नेपाल जा रहा था। हादसा होने के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा, लेकिन हाईवे किनारे मूढ़े बेचने वालों और राहगीरों की मदद से पुलिस ने ट्रक को ब्रजघाट गंगा पुल के पास घेरकर पकड़ लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। ट्रक चालक ने अपना नाम विकास निवासी सोनीपत हरियाणा बताया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सौ नंबर गाड़ी घायल महिला को गढ़ सीएचसी ले आई, जहां से हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।  इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद महिला ने भी दम तोड़ दिया। जेब से मिले मोबाइल में अंकित नंबर पर पुलिस ने कॉल कर मृतकों की शनाख्त की और शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक के खिलाफ मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed