{"_id":"b3ab22ea4f6322b0223d80fdb50eba26","slug":"three-lives-taken-away-by-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने छीन ली तीन जिंदगियां ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने छीन ली तीन जिंदगियां
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसों में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
थाना मंडावर क्षेत्र के गांव नंगला महेश्वरी निवासी ब्रह्मपाल सिंह(24) अपनी ससुराल हल्दौर क्षेत्र के गांव हसनपुर जट गया हुआ था। मंगलवार रात करीब आठ बजे वह बाइक से अपनी पत्नी सीमा देवी (20) व साली चाहत (6) पुत्री जयपाल सिंह के साथ ससुराल से घर जाने के लिए चला था।
सीमा सात माह की गर्भवती थी। बिजनौर-मंडावर मार्ग पर गांव इनामपुरा के पास जेसीबी को ओवरटेक करते समय एक ट्रक सामने आ गया। बचने के प्रयास में बाइक ट्रक की चपेट में आने से बाइक गिर गई। हादसे में सीमा और उसकी छोटी बहन चाहत ट्रक की चपेट में आ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में ब्रह्मपाल बाई ओर गिरा जिसके कारण वह बच गया।
विज्ञापन
दो बहनों की मौत से सीमा की ससुराल और मायके दोनों में कोहराम मचा है।
वहीं गाजियाबाद के आर्यनगर निवासी बबलू (25) पुत्र लेखराज सिंह और महेंद्र सिंह (45) धान की खरीद फरोख्त का काम करते थे। मंगलवार रात दोनों जिला अमरोहा के मंडी धनौरा से धान खरीदकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर हरियाणा की करनाल मंडी लेकर जा रहे थे। बबलू और महेंद्र ट्रॉली के ऊपर बैठे थे और दो लोग ट्रैक्टर चलाने के लिए आगे बैठे थे। मंगलवार रात करीब साढ़े बारह बजे बिजनौर मार्ग पर चक्कर चौराहे के पास ट्रक ने ट्रॉली में साइड मार दी। ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महेंद्र और बबलू ट्रॉली के नीचे दब गए, जबकि दोनों ट्रैक्टर चालक सकुशल बच गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बबलू को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल महेंद्र को उनके साथी उसे नोएडा ले गए। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। दोनों मामलों में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
नूरपुर में बुधवार की शाम मुरादाबाद मार्ग पर गांव अस्करीपुर के पास हुई स्कूटी और कार की टक्कर में स्कूटी सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन और भाई घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हिमगिरी कॉलोनी हरथला मुरादाबाद निवासी गजेंद्र त्यागी की पुत्री एकता आश्रम पद्घति बालिका विद्यालय धौलागढ़ नूरपुर में कक्षा 11 की छात्रा है।
बुधवार को एकता को उसकी बड़ी बहन सलोनी (20) और भाई दीपक (18) विद्यालय छोड़ने आ रहे थे। तीनों स्कूटी पर थे। शाम करीब साढ़े तीन बजे जैसे ही वह गांव अस्करीपुर के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी स्कूटी में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और स्कूटी चला रही सलोनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एकता और दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को पीएचसी नूरपुर में भर्ती कराया।
जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक परिजन मौके पर नहीं पहुंचे थे। हादसे के बाद पुलिस जब घायलों को लेकर पीएचसी पहुंची तो वहां कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। अस्पताल में तैनात फार्मेसिस्ट ने घायल भाई बहनों की मरहम पट्टी की।