फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The mother - son thrashed tractor

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मां-बेटे को रौंदा

Mon, 12 Oct 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 12 Oct 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
The mother - son thrashed tractor
स्योहारा में निकाह से लौट रहे बाइक सवार एक महिला व उसके चार साल के मासूम बेटे की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन



मुरादाबाद जिले के थाना कांठ के गांव गढ़ी सलेमपुर निवासी मोहम्मद शाहिद का 26 वर्षीय बेटा सलमान बाइक से एक निकाह में शामिल होने धामपुर आया था। उसके साथ उसके गांव निवासी 35 वर्षीय मौसी फातिमा पत्नी अय्यूब व फातिमा का चार साल का बेटा उवैस भी था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मुरादाबाद मार्ग पर सहसपुर में एक पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


हादसे में बुरी तरह घायल हुए फातिमा व उवैस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सलमान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सलमान को उपचार के लिए पीएचसी लेकर गई, जहां से उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है। वहीं गांव बहादरपुर निवासी जितेंद्र कुमार बाइक से स्योहारा से अपने घर लौट रहा था। पीछे से आ रही वैन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी मुरादाबाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं शेरकोट में मुहल्ला काजी सराय निवासी अलिया सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आने से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। आरोपी बाइक चालक शराब के नशे में था। वह हरिद्वार में पुलिस में तैनात है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। दुर्घटना में अलिया के पैर की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed