{"_id":"3ee8b3c8622e478d0e1c0e9132ccb8f8","slug":"the-missing-man-s-body-was-found-in-the-valley-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता व्यक्ति का शव नाले में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता व्यक्ति का शव नाले में मिला
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 11 Oct 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। तीन दिन से लापता चल रहे एक व्यक्ति का शव विदुरकुटी रोड पर मोहल्ले के पास नाले में पड़ा मिला। युवक हल्दौर के वार्ड नंबर 24 से एक प्रत्याशी का समर्थन कर रहा था।
उसकी दूसरे प्रत्याशी सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष से कई बार झड़प हुई थी। मृतक के भाई ने सपा नेता सहित चार के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है।
बिजनौर में विदुरकुटी रोड पर डीएवी इंटर कॉलेज से आगे वेल्डिंग का काम करने वाले हरिदत्त शर्मा ने शनिवार सुबह खोखा खोला तो उन्हें दुर्गंध आई। उन्होंने नाले में देखा तो एक व्यक्ति का शव पड़ा था। दुकानदारों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
शव मिलने का पता चलने पर मोहल्ला विदुरनगर के लोग भी वहां आ गए। उन्होंने शव की शिनाख्त मोहल्ले के ही 37 वर्षीय अनुज त्यागी के रूप में की। अनुज का शव मिलने का पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक के भाई अंकुर ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मोहल्ला हल्दौर विकास खंड के वार्ड नंबर 24 में आता है।
अनुज जिला पंचायत पद पर सुभाष कुमार और बीडीसी सदस्य पद के लिए मोहल्ले के ही अनिल का समर्थन कर रहा था। इसी वार्ड से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी और सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह और बीडीसी का चुनाव लड़ रहे वीरेंद्र अनुज पर उनका समर्थन करने का दबाव डाल रहे थे।
इस पर अनुज की दोनों से कई बार नोकझोंक भी हुई थी। सात अक्तूबर को उसका भाई शाम साढे़ छह बजे से गायब था। उन्होंने इस बारे में तिसोतरा निवासी राजवीर से पता किया तो उसने बकली निवासी जयवीर से मालूम करने को कहा।
जयवीर से पता किया तो उसने उनको मारपीट कर भगा दिया। परिजनों ने साकेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र, जयवीर और गांव किसोद्रा निवासी राजवीर को हत्या में नामजद किया है।
थाने में हुई थी नोकझोंक
अनुज को लेकर जिला पंचायत चुनाव प्रत्याशी सुभाष कुमार और दूसरे प्रत्याशी सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह में बृहस्पतिवार रात थाने में नोकझोंक भी हुई थी। दोनों के प्रत्याशी भी आमने सामने आ गए थे।
शराब पीकर खाई थी चाऊमीन
अनुज एक चिकित्सक के पास कंपाउंडर के रूप में काम करता था। पुलिस के मुताबिक उसे तीन महीने पहले काम से निकाल दिया गया था। उसके साथ काम करने वाले कंपाउंडर राजवीर के साथ अनुज की दोस्ती थी। सात अक्तूबर को दोनों ने साथ में शराब पी और चाऊमीन खाई थी। पुलिस राजवीर से पूछताछ में जुटी है।
कोमा में जाने से हुई मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक अनुज की मौत कोमा में जाने से हुई है। उसके सिर में बीचोंबीच गुम चोट का निशान है। चोट लगने से ही अनुज के कोमा में जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
देर रात सर्विलांस पर लगा था नंबर
अनुज के परिजनों द्वारा लापता होने की तहरीर पर शुक्रवार देर रात ही उसका मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवाया था। अनुज का नंबर बंद आ रहा था। शनिवार को शव मिलने के बाद उसके कपड़ों से ही मोबाइल और 50 रुपये मिले।
वहीं ,एसपी सिटी कल्पना सक्सेना के मुताबिक मृतक के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। केस में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच होगी।