{"_id":"5ba289dc867a557f6a2a3b00","slug":"the-body-of-the-woman-killed-in-the-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर शव तालाब में डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या कर शव तालाब में डाला
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
तालाब में मिले महिला के शव को निकालते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में एक महिला की हत्या करके उसका शव गांव बुराहुद्दीनपुर और बादशाहपुर के बीच स्थित तालाब में डाल दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाल और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसे चक्की का पाट बांधकर तालाब में फेंका गया था। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बेगावाला क्षेत्र के गांव बुराहुद्दीनपुर और बादशाहपुर के बीच स्थित तालाब मेें ग्रामीणों ने बुधवार को महिला का शव पड़ा देखा। महिला के पेट पर चक्की का पाट बंधा था ताकि शव तालाब में डूबा रहे। शव टाट की पल्ली में लिपटा था। मृतका लेगी और कुर्ती पहने थी। सीओ सिटी महेश कुमार और शहर कोतवाल बिजेंद्र पाल राणा ने मौके पर जाकर शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या करके शव तालाब मेें डाला गया है। उम्र करीब 38 वर्ष है। शव दो दिन पुराना है। शव देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। कोई भी महिला की पहचान नहीं कर पाया। माना जा रहा है कि महिला की हत्या कही ओर करके शव तालाब में डाला गया है। शहर कोतवाल बिजेंद्र पाल राणा के मुताबिक पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। शव दो दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या कैसे की गई? इसका पता चल सकेगा।
नाले से शव मिला
स्योहारा। बुधवार दोपहर को गांव फैजुल्लापुर में रेलवे लाइन के पास नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता मिला हे। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव की शनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है।
विज्ञापन
सर्विस बुक बदलकर की अतिरिक्त नौकरी
बिजनौर। मंडावर के मोहल्ला शाहविलायत निवासी राजकुमार राजा ने शासन ने नगर पंचायत मंडावर के सेवानिवृत्त लिपिक मुस्तकीम अहमद पर सर्विस बुक गायब कराकर पांच साल अतिरिक्त पद पर रहने का आरोप लगाया था। जांच में यह आरोप सही पाया गया है। नगर पंचायत ईओ गार्गी ने इस संबंध में शासन को पत्र लिखा है। ईओ के अनुसार मामला गंभीर प्रकृति का है। इस मामले की छानबीन के लिए शासन से और समय मांगा है। राजकुमार राजा का कहना है कि कई और कर्मचारियों ने अपनी वास्तविक सर्विस बुक गायब करके गलत सर्विस बुक बनाकर कई साल अतिरिक्त नौकरी की व गलत पेंशन बंधवाई। पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।