{"_id":"5839d4304f1c1b983513ccd5","slug":"taking-note-of-thousand-shopkeeper-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजार का नोट नहीं लेने पर दुकानदार को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हजार का नोट नहीं लेने पर दुकानदार को पीटा
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के स्योहारा में एक हजार का नोट नहीं लेने पर कुछ लोगों ने चाय विक्रेता और उसके नौकर की जमकर पिटाई कर दी। हमलावरों के डर से चाय विक्रेता दुकान खाली करके अपना सामान लेकर घर लेकर चला गया।
मोहल्ला मालियान निवासी मोहम्मद निजाम चीनी मिल के मेन गेट के पास ट्रक यार्ड के निकट पेराई सीजन में चाय की दुकान लगाकर अपने परिवार की आजीविका चलाता हैं। शुक्रवार की शाम 6.30 बजे मोहल्ला हयात के कुछ लोगों ने निजाम की दुकान पर चाय पी। चाय के पैसे मांगने पर लोगों ने निजाम को एक हजार का नोट दिया। हजार का नोट लेने से इंकार करने पर आरोपियों ने फोन करके अपने और साथियों को बुला लिया। साथियों ने चाय की दुकान पर काम करने वाले कमाल व मोहिसन के साथ निजाम पर हमला बोल दिया। दुकान का सारा सामान फेंक दिया। करीब आधा घंटे तक हुई मारपीट के कारण दहशत पसर गई। हमलावरों के डर से निजाम अपनी दुकान का सारा सामान समेटकर कर घर लेकर चला गया। इस घटना के संबंध में पुलिस में तहरीर दी गई है।