{"_id":"58d016da4f1c1be7431a303e","slug":"strangle","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गला घोंटकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की गला घोंटकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बकली में हत्या के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर जमा ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में रविवार रात गांव रामपुर बकली में आपसी विवाद में एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके साथी को चाकुओं से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को घर से जुआ खेलने के बहाने बुलाया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर बकली निवासी विक्की व मोनू की गांव में सामने सब्जी की दुकान है। दोनों में सब्जी बेचने को लेकर आए दिन प्रतिस्पर्धा रहती थी। इस बात पर दोनों में तनातनी थी। पुलिस के मुताबिक विक्की की दुकान के सामने सरकारी टंकी लगी है। टंकी से दोनों पानी भरते थे। रविवार रात मोनू की पत्नी ने टंकी से पानी भरा और टंकी खुली छोड़ दी। विक्की की दुकान के आगे पानी भरने से कीचड़ हो गई। विक्की ने इस बात पर मोनू की पत्नी को खरीखोटी सुनाई। यह बात पत्नी ने मोनू को बता दी। मोनू को यह बात नागवार गुजरी। बकली में बढ़ापुर निवासी अजय धर्मशाला में किराये पर रहता है। मोनू ने अजय को अपने साथ लिया और विक्की को मारने का प्लान बनाया। मोनू व अजय ने गांव के मोबाइल टावर के पास खाली पड़े खेत में रात करीब दस बजे विक्की को जुआ खेलने के लिए बुला लिया। विक्की अपने साथ गांव के ही 25 साल के वीरेंद्र को ले गया। खेत में पहुंचने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। अजय और मोनू ने विक्की की पीठ पर चाकुओं से हमला बोलकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वीरेंद्र को दबोचकर पहले उसे बुरी तरह पीटा और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और मिट्टी में वीरेंद्र का मुंह दबा दिया। शोर होने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। घायल विक्की को जिला अस्पताल लाया गया। वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस को रात में काफी ढूंढभाल करने के बाद वीरेंद्र का शव मिला। पुलिस के मुताबिक वीरेंद्र के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। वीरेंद्र के भाई लोकेंद्र ने अजय व मोनू के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम के मुताबिक घटना की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। जल्दी ही हत्यारोपियों को दबोच लिया जाएगा।
ई-रिक्शा चालक के कातिल गिरफ्तार हों
हल्दौर में नगर निवासी ई-रिक्शा चालक युवक की शनिवार रात हीमपुरदीपा थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में सोमवार को ई-रिक्शा चालकों ने बैठक की। इसमें युवक के हत्यारों को शीघ्र पकड़ने और मामले का पर्दाफाश करने की मांग की गई। ई-रिक्शा चालकों ने मृतक के परिवार की आर्थिक मदद करने का भी संकल्प लिया। मनगर के मोहल्ला राजीव नगर निवासी नीरज गिरि शनिवार देर शाम यात्री लेकर गोगली जलालपुर गया था। इस दौरान हीमपुरदीपा थाना क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर नीरज की हत्या कर दी थी। इस मामले को लेकर सोमवार को ई-रिक्शा चालकों ने बैठक की। बैठक में ई-रिक्शा चालकों ने नीरज के हत्यारों को शीघ्र पकड़ने की मांग की गई। नीरज के परिवार की आर्थिक मदद करने का भी संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता बाबूराम व संचालन यशपाल कश्यप ने किया। बैठक में सुरेंद्र सिंह, मौ. सलमान, मौ. अकरम, यासीन, सोनू, धर्मपाल, यूनुस आदि मौजूद रहे।