{"_id":"585ec0044f1c1bfd65e3a15c","slug":"shock-death-of-inspiring","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदमे से प्रेरक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सदमे से प्रेरक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 25 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
ग्राम मौजमपुर सुजानपुर में प्रेरक की मौत पर गमजदा परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावर में शिक्षा विभाग में प्रेरक की हार्टअटैक से मौत हो गई। उसकी की बेटी की शादी 17 अप्रैल को है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि बैंकों से रुपया नहीं मिलने से प्रेरक परेशान था। इसी सदमे में उसे हार्टअटैक हुआ था।
गांव मौजमपुर सुजानपुर निवासी 47 वर्षीय श्याम लाल शिक्षा विभाग में प्रेरक के रूप में कार्यरत था। उनकी बेटी की शादी 17 अप्रैल को एक गांव में है। परिजनों के मुताबिक शादी में खरीदारी करने के लिए अभी से रुपयों का इंतजाम करने में लग गए थे। वे बीते सात आठ दिन से रुपये निकालने के लिए एसबीआई व ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स शाखा में जा रहे थे। लाइन में लगने के बाद भी उनको रुपये नहीं मिल पा रहे थे। वे रुपये न मिलने से बहुत परेशान थे। परिजनों से रुपये के इंतजाम करने की बात करते रहते थे। श्यामलाल के बेटे धर्मेंद्र कुमार के अनुसार लाइन में लगने के बाद भी पिता को रुपया नहीं मिल पाता था। इसी सदमे में उनको शुक्रवार शाम हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। परिजनों ने शनिवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया।