{"_id":"a44c57b86bb1e59e47efaaf027a1ff8f","slug":"robbed-by-friends-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों ने ही लूट लिया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्तों ने ही लूट लिया
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात। नोएडा से हरिद्वार के लिए घूमने निकले चार बदमाशों ने दोस्त के दोस्त की ही कार लूट ली। कार में लगे जीपीएस की मदद से पुलिस ने लूटी कार को नूरपुर क्षेत्र से दो बदमाशों समेत बरामद कर लिया। जबकि दो बदमाश मौके से फरार हो गए।
जिला गाजियाबाद के थाना मोदीनगर निवासी मोहन पुत्र सुखवीर दोस्त किरन के साथ व्यवसाय करता है। किरन के कहने पर उसके चार साथियों को मोहन हरिद्वार अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से घुमाने के लिए निकला।
मोहन का क्या मालूम था कि दोस्त बने चारो लुटेरे हैं। चारों ने मोहन से नोएडा से वाया गढ़ गजरौला, चांदपुर नजीबाबाद हेतु हरिद्वार जाने को कहा।
मंगलवार सुबह करीब आठ बजे कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर के पास चारों बदमाशों ने कार रुकवाई और मोहन को बंधक बना लिया। कपड़े से उसके हाथ पैर बांधकर गन्ने के खेत में डाल दिया और कार लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों ने मोहन को बंधन मुक्त कराया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को मोहन ने बताया कि कार में जीपीएस सिस्टम लगा है।
पुलिस ने जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) की मदद से गाड़ी का पीछा किया। पुलिस ने थाना नूरपुर क्षेत्र में नहटौर मार्ग स्थित ढाबे से कार को बरामद करके दो बदमाशों को दबोच लिया दो मौके से फरार हो गए।
पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम रिजवान पुत्र मुन्ने निवासी गोयली थाना चांदपुर, राहुल पुत्र निर्देश गांव सैदपुर थाना चांदपुर बताए। मोहन की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। पुलिस दोनों फरार बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
उधर, थानाध्यक्ष आरके सिंह के अनुसार दोनों फरार बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।