फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   reward of 2 lac on muneer

दो लाख का इनामी हुआ मुनीम

Fri, 13 May 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 13 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
reward of 2 lac on muneer
तंजील अहमद का हत्यारोपी मुनीर। - फोटो : amar
बिजनौर। एनआईए के अफसर तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना के हत्यारोपी मुनीर अहमद पर अब दो लाख का इनाम घोषित किया गया है। जिले की पुलिस मुनीर की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी भी कर रही है। मुनीर की तलाश में देश के सीमा पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी पुलिस खंगालने में जुटी है। 
विज्ञापन

तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना की हत्या का आरोपी मुनीर पर अलीगढ़ पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। अलीगढ़ में हत्याओं के दो मामलों में मुनीर वांछित है। तंजील और उनकी पत्नी के मर्डर के बाद एसपी बिजनौर ने मुनीर पर दो लाख के इनाम की संस्तुति डीजीपी को भेजी थी। तब यह इनाम घोषित नहीं हो सका था। अब मुनीर पर डीजीपी की ओर से दो लाख का इनाम घोषित किया गया है। दोनों हत्याओं के बाद पुलिस मुनीर को हिस्ट्रीशीटर बता रही थी। कहां जा रहा था कि अलीगढ़ में उसकी हिस्ट्रीशीट खुली है। जबकि वहां मुनीर की कोई हिस्ट्रीशीट नहीं खुली थी। 
विज्ञापन

बिजनौर पुलिस ने अब मुनीर की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। इस पर तेजी से काम किया जा रहा है। उधर मुनीर किसी पड़ोसी देश में तो नही भाग गया? यह पता लगाने के लिए पुलिस नेपाल, बांग्लादेश समेत कई पड़ोसी देशों की सीमा पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सुभाष सिंह बघेल के मुताबिक मुनीर पर अब दो लाख का इनाम घोषित हुआ है। उसकी हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी चल रही है। पुलिस मुनीर की तलाश में  जुटी है। अभी मुनीर की कोई लोकेशन नहीं मिली है। उम्मीद है कि पुलिस शीघ्र वह गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed