फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report on court order after six months of death

मौत के छह माह बाद कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 14 Apr 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 14 Apr 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में एक किशोरी की मौत के छह माह बाद उसकी मां ने कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ बलात्कार व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रामलीला मैदान के पास स्थित कॉलोनी में 15 वर्षीय एक किशोरी की अक्तूबर 2016 में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। किशोरी का शव उसके कमरे में फांसी पर लटका मिला था। किशोरी के परिजनों ने उसकी मौत को हत्या बताया था।
विज्ञापन


किशोरी की मां ने कॉलोनी के ही अजीज, फरमान व आसिफ पर उसकी बेटी से बलात्कार के बाद हत्या का आरोप लगाया था। मृतका की मां ने पुलिस में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। इस पर मृतका की मां ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोर्ट में गुहार लगाई थी। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली शहर पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed