{"_id":"5900edb24f1c1b8b42c0c063","slug":"report-on-breaking-relationship","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ता तोड़ने पर दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्ता तोड़ने पर दर्ज हुई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के धामपुर में दहेज में मनचाही रकम न मिलने पर शादी से दस दिन पहले रिश्ता तोड़ने के आरोपियों पर कानून का शिकंजा कस गया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर के डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग निवासी गेस्ट हाउस संचालक हिमांश गोयल ने पुत्र सिद्धार्थ की शादी कुछ माह पहले धामपुर के ही एक मोहल्ले की युवती से तय की थी। लड़की वालों का कहना है कि वर पक्ष दहेज में मोटी रकम देने का दबाव बना रहा था।
शादी से कुछ दिन पूर्व उन्होंने मांग सीधे दोगुनी कर दी तो वे परेशान हो गए। वर पक्ष को समझाने की तमाम कोशिशें नाकाम रही और उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। इससे युवती ने जहर खा लिया।
विज्ञापन
परिजनों ने शिकायत लखनऊ में महिला हेल्पलाइन से की तो वहां से इस मामले की सीधे मॉनिटरिंग शुरू हो गई। शुरुआत में आरोपी पक्ष को बचाने की कोशिश में लगी पुलिस ने बुधवार को दहेज मांगने और न मिलने पर रिश्ता तोड़ने के आरोपी हिमांशु गोयल, उसके पुत्र सिद्धार्थ व पत्नी मुक्ता गोयल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।