{"_id":"bf05f596f3fa4be8ec86f17d41651f69","slug":"quaker-also-put-up-the-price-of-respect-to-50-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचों ने इज्जत की कीमत लगाई `50 हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचों ने इज्जत की कीमत लगाई `50 हजार
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर में क्षेत्र के एक गांव में अर्द्धविक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पंचों ने उसकी इज्जत की कीमत 50 हजार रुपये लगाकर मामले में समझौता करा दिया। सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर युवती के परिजनों से मामले की जानकारी ली।
पुलिस का कहना है कि परिजनों ने कार्रवाई से इंकार किया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार नहटौर में रहता है। गांव में एक शादी में शामिल होने के लिए पूरा परिवार अपने पुश्तैनी मकान पर गया था। परिवार में एक अर्द्धविक्षिप्त युवती भी है। बताया जाता है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक युवती को ईख के खेत में खींचकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और बताने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती के गुमशुम रहने पर परिजनों के पहुंचने पर मामले का पता चला।
मामला थाने से पहले ही पंचों ने अपनी पंचायत लगा दी। इसमें आरोपी पक्ष पर 50 हजार रुपये का दंड दिया गया। इस मामले में पुलिस भी गांव पहुंची। युवती की मां से पूछताछ की है। थाना प्रभारी संतोष यादव का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।