{"_id":"4baea9cc0fcf21be20498476ed2096d0","slug":"power-corporation-office-attempted-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम कार्यालय में चोरी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्युत निगम कार्यालय में चोरी का प्रयास
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में चोरों ने विद्युत निगम कार्यालय के ताले तोड़कर रिकॉर्ड चोरी करने का प्रयास किया। जेई ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है।
मोहल्ला मजीदगंज स्थित विद्युत निगम कार्यालय का रविवार रात चोरों ने ताले तोड़ डाले। सोमवार को कार्यालय का ताला टूटा मिला। बिजली बिलों की रसीदें और रिकॉर्ड अस्त-व्यस्त देखकर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जेई देवेंद्र यादव ने कार्यालय में रखे रिकॉर्ड की गहनता से जांच कराकर निगम के रिकॉर्ड एवं संपत्ति को कोई क्षति न होने की बात कहीं। कई उपभोक्ताओं के पास से विद्युत बिल भुगतान की फर्जी रसीदें पकड़ी थीं।
उन्होंने आशंका जताई कि इसी के चलते चोरों ने रिकॉर्ड चोरी करने का प्रयास किया होगा। जेई ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यालय के ताले तोड़कर विभागीय रिकॉर्ड चोरी करने के प्रयास की तहरीर पुलिस को सौंपी।