{"_id":"58b31e8d4f1c1bc0568310d3","slug":"police-on-the-necks-of-stone-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर पथराव कर हत्यारोपी को भगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर पथराव कर हत्यारोपी को भगाया
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 27 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात में टांडा माईदास में दीपक की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर उसके परिजनों ने पथराव कर दिया। पथराव में फंसी पुलिस ने किसी तरह जान बचाई। इसका लाभ उठाकर हत्यारोपी फरार हो गया। पुलिस ने हत्यारोपी की बुलेरो कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने हमला करने के मामले में दो को नामजद कर 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगीना देहात थाने के गांव टांडा माईदास निवासी दीपक कुमार की कुछ दिन पूर्व हत्या हो गई थी। हत्या में छह लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने छह में से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार रात नगीना देहात व कोतवाली देहात थाने के एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी फरार आरोपी अकरम की गिरफ्तारी के लिए गांव हरियावाला में अख्तर के घर पर दबिश देने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस को देखकर अख्तर व उसके परिजनों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पुलिस को घरों में छिपकर जान बचानी पड़ी। पथराव के बीच आरोपी अकरम फरार हो गया। पुलिस ने उसके पीछे जाने की कोशिश की तो अख्तर व उसके परिजनों ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई भी की। पुलिस ने मौके से अकरम की बुलेरो गाड़ी कब्जे में ली है। कोतवाली देहात थाना प्रभारी निरीक्षक शहरोज अनवर खां के मुताबिक, इस मामले में अख्तर, उसके बेटे व 10-12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।