फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   one woman die in road accident

दुर्घटना में महिला की मौत

Tue, 01 Sep 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 01 Sep 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
one woman die in road accident
मंडावर। पीतम सिंह द्वार के पास साइकिल को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर  गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव राजारामपुर निवासी 25 वर्षीय अरविंद पत्नी मीनाक्षी 22 वर्ष और मां बाला देवी 55 वर्ष के साथ बाइक से बिजनौर जा रहे थे। मंडावर में पीतम सिंह द्वार के पास बाइक के आगे अचानक साइकिल आ गई। साइकिल को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने बालादेवी को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। रास्ते में जाते समय उनकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार और बाइक की भिड़ंत, दो घायल
शेरकोट। हाईवे पर कार और बाइक की भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। टक्कर से कार हाईवे पर पलट गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गांव मुबारकपुर गांवड़ी निवासी रिंकू, नारायण मंगलवार को बाइक से धामपुर आ रहे थे।


भनौटी पुलिया के निकट हाईवे पर बाइक और कार की टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों को चिंताजनक हालत में बाहर रेफर कर  दिया गया। उधर, एसओ धर्मेंद्र का कहना है कि फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed