फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Naughty Elements Fired in the Forest

शरारती तत्वों ने वन में लगाई आग

Sat, 29 Apr 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Apr 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज में शरारती तत्वों ने सूखास्रोत के निकट वन मे आग लगा दी। इससे वन संपदा धू-धू कर जल उठी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने काउंटर फायर विधि से आग को वनों में फैलने से रोक दिया।
विज्ञापन


उप प्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी के अनुसार, आग पर काबू पा लिया गया है। शरारती तत्वों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी शुक्रवार दोपहर सूखास्रोत के इलाके में इंटर कॉलेज के निकट वन में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी। जल्द ही इसने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि प्राइमरी स्कूल के पीछे से भिक्कावाला की ओर बढ़ने लगी। दूसरी ओर, आग की सूचना मिलते ही काउंटर फायर विधि अपनाई गई। इससे आग कोर जोन में जाने से रुक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरके तिवारी के मुताबिक, वन विभाग ने आग को बुझाने के लिए पानी के टैंकर आदि की भी मदद ली। आग ने काफी बड़े इलाके को कब्जे में ले लिया था। कई सांपों की मौत हो गई है। आग के कारण पूरे आबादी क्षेत्र में धुआं फैल गया।



बाघ और हाथी का है विचरण क्षेत्र ः इंटर कॉलेज के नीचे का इलाका बाघ और हाथी का विचरण क्षेत्र है। इस जंगल का उपयोग हाथी और बाघ सुबह और शाम को करते हैं। आग लगने के कारण इस क्षेत्र को हुए नुकसान से बाघ और हाथी विचलित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed