फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Municipality Babu Nasim absconding

नगर पालिका का बाबू नसीम फरार घोषित

Thu, 04 May 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 04 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
नहटौर में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में पुलिस ने नगर पालिका के बाबू को फरार घोषित कर दिया है। पुलिस ने उसके घर पर नोटिस चस्पा किया है। साथ ही आरोपी बाबू की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


मोहल्ला लकड़रहान निवासी सईद अहमद ने सीजेएम कोर्ट के माध्यम से अपने भाई इरशाद अहमद भतीजे जावेद अहमद और नगर पालिका के बाबू नसीम कुरैशी के खिलाफ अपने पिता जमीर अहमद का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा कायम कराया था। दोनों भाईयों के बीच जमीनी विवाद होने पर मामला अदालत में चला गया। आरोप है कि इरशाद अहमद ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर अदालत में पेश कर दिया। जांच के बाद अपर जिला रजिस्टार ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र को निरस्त करने के नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन


फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने इरशाद अहमद और उसके पुत्र जावेद को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। इस मामले में आरोपी बना पालिका का बाबू नसीम कुरैशी गायब हो गया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी बाबू नसीम कुरैशी के खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई करते हुए उसके घर पर फरारी का नोटिस चस्पा किया है। उधर, पालिका बाबू नसीम कुरैशी का कहना है कि वह निर्दोष है। उसे गलत फंसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed