{"_id":"580d01ed4f1c1bcb75bc1f57","slug":"manoj-rana-another-arrested-in-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज राणा मर्डर में एक और गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनोज राणा मर्डर में एक और गिरफ्तार
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में पुलिस ने मनोज राणा मर्डर के एक और आरोपी अलीम को उसके घर से दबोच लिया है।
22 जुलाई को नई बस्ती निवासी मनोज राणा का घर के पास ही एक दुकान पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। मनोज के पिता रघुराज राणा ने नगर पालिका बिजनौर के सभासद सार्थक चौधरी रिक्की व मोहल्ला चाहशीरी निवासी अलीम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 28 सितंबर को मुठभेड़ के दौरान मेठर जिले के मवाना थाने के गांव निलौहा निवासी अनुभव व मुजफ्फरनगर के गांव तितावी निवासी रूपक उर्फ राहुल को दबोचकर इस मर्डर का खुलासा किया था। अनुभव ने पुलिस को बताया कि बिजनौर निवासी वरुण के साथ मिलकर उसने व बुलंदशहर जिले के अमित ठाकुर ने मनोज राणा का मर्डर किया था। इस मर्डर में अरुण कबाड़ी, बंटी भी शामिल रहे। पुलिस मर्डर में शामिल बाकी लोगों की तलाश में जुटी थी। अरुण कबाड़ी और वरुण ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके अलावा मर्डर में शामिल कोई और आरोपी नहीं पकड़ा गया। पुलिस ने रविवार को अलीम को उसके घर से दबोच लिया। पुलिस से पूछताछ के दौरान अलीम ने अपने को बेकसूर बताया। पुलिस ने अलीम को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।