फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jury out in sticks , one injured

पंचायत में लाठी-डंडे चले, एक घायल

Sun, 17 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 17 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
कासमपुरगढ़ी में युवती से छेड़छाड़ के मामले में पटाक्षेप को लेकर बैठी पंचायत में दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल  गए। इस घटना से पंचायत में अफरातफरी मच गई। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव में स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए। हमले में  एक युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पूर्व में मिली तहरीर पर ही जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले दो परिवारों में युवती से छेड़छाड़ को लेकर झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। 
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम समझौता कराने के लिए ग्राम प्रधान के घर पर दोनों पक्षों को बुलाया गया था। फैसले में भारी हुजूम जुड़ा हुआ था। इस दौरान एक पक्ष के युवती पर टीका टिप्पणी करने पर दोनों पक्षों में लाठी डंडे निकल गए। झगड़े में एक युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती  कराया गया। प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव में लाठी  फटकार कर शांति व्यवस्था बनाई। दोनों पक्ष पुलिस को देख मौके से फरार हो गए। उधर, इंस्पेक्टर रवींद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पूर्व मिली तहरीर के  आधार पर ही दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उधर, ग्राम प्रधान हामिद  हसन का कहना है कि कोई भी पक्ष क्षमा मांगने को तैयार नहीं है। अब इस मामले में कानून अपना काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed