फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Including home guards killed two

होमगार्ड सहित दो की मौत

Mon, 26 Oct 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 26 Oct 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
रेहड़ में रायपुरी बॉर्डर के पास हाईवे पर धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की भिडंत में बाइक सवार थाने के एक होमगार्ड सहित दो व्यक्तियों की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित भीड़ नेे धान से भरी ट्रैक्टर -ट्राली में आग लगा दी। दोनों शवों को सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची, लेकिन देर रात तक भीड़ डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर हाईवे पर डटी थी। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगा रखी थी।
विज्ञापन

रेहड़  थाने के गांव दहलावाला निवासी भूस्सी का 35 वर्षीय पुत्र रामरतन जसपुर थाने में होमगार्ड था। ग्रामीणों के अनुसार रविवार रात करीब सवा आठ बजे रामरतन और गांव अंगदपुर निवासी राम प्रसाद का  40 वर्षीय पुत्र पाकेश कुमार उर्फ बिल्लू दोनों जसपुर से शाम को बाइक से अपने घर आ रहे थे ।
विज्ञापन


यूपी उत्तराखंढ के रायपुरी बॉर्डर के निकट सामने से आ रही धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ट्रैक्टर चालक और उस पर सवार युवक अपनी जान बचाकर मौके से भाग निक ले। गुस्साए लोगों ने दोनों के शव सड़क पर डालकर हाईवे जाम कर दिया। घटना की सूचना पर अफजलगढ़ सर्किल के तीनों थाने की भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को समझाकर शवों को कब्जे में लेकर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन लोग डीएम एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे।


 काफी प्रयास के बाद भी पुलिस जाम खुलवाने में सफल नहीं हो सकी। देर रात तक भीड़ हाईवे पर जमा थी। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी थी और जाम की वजह से लोग परेशान थे।
(हादसे की खबर पेज 4 पर भी)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed