फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In-laws killed marriages, filed cases

ससुरालियों ने विवाहिता को मार डाला, केस दर्ज

Mon, 17 Apr 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 17 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर में गांव विजयनंगला में दहेज के लिए ससुराल वालों ने एक विवाहिता की हत्या कर दी। शव घर में कुंदे से लटका मिला। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट  दर्ज की है। 
विज्ञापन


हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव धींवरपुरा निवासी मुखराम सिंह ने पुत्री पुष्पा का विवाह दो वर्ष पूर्व  गांव विजयनंगला निवासी अरविंद के साथ किया था। रविवार सुबह पुष्पा का शव घर में कुंदे से लटका मिला। सूचना पर मायके वाले विजयनंगला पहुंचे और पुष्पा को दहेज न मिलने पर फांसी देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


हंगामे के दौरान ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पिता मुखराम सिंह ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले पुष्पा को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात उन्होंने उसकी पुत्री के साथ दहेज के लिए मारपीट की और फिर उसकी हत्या करदी। मुखराम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पति अरविंद, सास        आशो देवी व ननदोई राजकुमार के विरुद्घ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक केएम दोहरे ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि  की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed