फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hriawala firing, stoning

हरियावाला में फायरिंग, पथराव

Wed, 11 May 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 11 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hriawala firing, stoning
After firing CO information. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर के कोतवाली देहात में गांव हरियावाला में रंजिश में दो पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग हुई। संघर्ष में दो महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। पांच घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर सीओ नगीना और कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची। गांव की तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एक पक्ष से आठ व दूसरे पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


 गांव शाहअलीपुर गुड्डू उर्फ हरियावाला निवासी हमीदुल्ला प्रधान पद का चुनाव अपनी पुत्रबधू को चुनाव लड़ा रहा था। दूसरा पक्ष दूसरे प्रत्याशी को चुनाव लड़ा रहा था। दोनों ही पक्ष के प्रत्याशी चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार माह पूर्व दोनों पक्ष के बच्चों में क्रिकेट खेलने को लेकर मारपीट हुई थी। सोमवार को इमरान और सलमान में फिर से कहासुनी हो गई, जिसमें एक तरफ से पांच और दूसरी ओर से तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई  थी।

मंगलवार सुबह करीब नौ बजे दोनों पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग हो गई, जिसमें अख्तर पक्ष के यूनुस,  एजाज  व शमशीदा व दूसरे पक्ष के शकीला, जीशान, अफजाल,  तसलीम और  सलमान घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक  स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली लाया गया। एक पक्ष के यूनुस व एजाज तथा दूसरे पक्ष के सलमान, तसलीम व शकीला की हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


एक पक्ष के अख्तर  की ओर से  जीशान, एहसान, अफजाल, सलमान, कफिल, महताब, शाकिब व अलताफ तथा दूसरी ओर से शकीला पत्नी वजीर की  की ओर से  रिजवान, गफफार, सलमान, आशिफ व मोहम्मद अख्तर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed