{"_id":"5881020e4f1c1be232efe300","slug":"holding-furnace-raw-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
मंडावली थाने में कच्ची शराब के साथ पकड़े गए दो तस्कर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के मंडावली में कच्ची शराब बनाने के धंधे में जुटे लोगों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। बुधवार रात गांव रामनगर में दबिश देकर पुलिस टीम ने कच्ची शराब बनाने की भट्ठी नष्ट कराई। 110 लीटर कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मंडावली थानाध्यक्ष एसके सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार रात गांव रामनगर के जंगल क्षेत्र में दबिश दी। टीम को मौके से कच्ची शराब बनाने की भट्ठी चलती मिली। मौके से भाग रहे दो लोगों सिकरौडा निवासी बाबूराम व धर्म सिंह को गिरफ्तार किया गया। 110 लीटर कच्ची शराब को कब्जे में लेकर सीज किया गया, जबकि करीब 400 लीटर लाहन को नष्ट कराया गया। एसआई रामवीर सिंह की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों का चालान कर जेल भेज दिया। इसके अलावा नजीबाबाद, नांगल, नगीना देहात एवं आसपास के थानों की पुलिस भी कच्ची शराब बनाने के धंधे में जुटे लोगों की धरपकड़ में जुट गई है। मुखबिर एवं ग्रामीणों की गोपनीय सूचना पर पुलिस द्वारा दबिशें दी जा रही हैं।