{"_id":"5910befd4f1c1b1157850980","slug":"going-home-and-shooting-the-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर दंपति को गोलियां मारीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर दंपति को गोलियां मारीं
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 09 May 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
चांदपुर में गांव तालिबपुर में रंजिश के चलते एक दंपति को घर में घुसकर गोलियां मारी गईं। घायलों को सीएचसी स्याऊ से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
ऋषिपाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पिता सुखराम सिंह व उसकी मां दोपहर करीब 12 बजे जंगल से ईख जोतकर घर पहुंचे तो गांव के ही गौरव, उसके साले नीटू व विनीत, गौरव के पिता तथा दो अन्य व्यक्ति घर में मौजूद थे। ये लोग उसके परिवार से रंजिश रखते हें। आरोपियों ने उसके पिता व मां को देखते ही तमंचे से फायर किए। सुखराम के सीने में दो गोलियां लगीं, जबकि प्रवेश के दाहिनी ओर पेट के ऊपर एक गोली लगी है। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
ऋषिपाल के मुताबिक, शोर मचाने पर आरोपी तमंचे लहराते हुए भाग गए। घायलों को सीएचसी स्याऊ लाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली निरीक्षक अजय कुुमार सिंह ने बताया कि मामला पारिवारिक है। जमीन के बंटवारे को लेकर आपसी विवाद चल रहा है। सुबह गोबर आदि डालने पर कुछ विवाद हुआ था। इसी के बाद यह वारदात हुई।