{"_id":"579901ab4f1c1bc06121e69c","slug":"get-reward-for-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना देने पर मिलेगा इनाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूचना देने पर मिलेगा इनाम
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में अगवा छात्र वासु की सूचना देने वाले को पुलिस ने 50 हजार का नकद इनाम घोषित किया है। यह इनाम थाना कोतवाली शहर पुलिस की ओर से दिया जाएगा। इस संबंध में पंफलेट छपवाकर शहर भर में चिपकाए गए हैं।
गांव रामपुर बकली निवासी सुनील कुमार के 13 वर्षीय पुत्र वासु को 14 जुलाई को स्कूल से ई रिक्शा से लौटते समय बाइक सवार एक युवक अपने साथ ले गया था। वासु युवक को मामा कहकर बुला रहा था, तब से वासु का कोई पता नहीं है। पुलिस ने वासु की तलाश में आसपास के जिलों में भी छापामारी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
पुलिस अब तक इस मामले में खाली हाथ है। अब पुलिस ने वासु की सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। शहर भर में इनामी इश्तेहार संबंधी पंफलेट चिपकाए गए हैं। सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा के अनुसार पुलिस वासु की तलाश के लिए पूरी जीजान से जुटी है। कई अहम बिंदुओं की पुलिस जांच कर रही है।