फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gang of robbers arrested in bijnor

डकैतों का गिरोह दबोचा

Sun, 01 Jan 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 01 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Gang of robbers arrested in bijnor
बिजनौर में पकड़ा गया डकैती डालने वाले बदमाशों का गैंग। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में पुलिस ने नूरपुर क्षेत्र के गांव चेलापुर और राजा का ताजपुर में डकैती डालने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को दबोचा है। इसके नौ सदस्यों से लूट के माल समेत एक पिस्टल, सात तमंचे और एक चाकू बरामद किया। इस गिरोह ने जिले में लूट और चोरी की कई वारदातों में हाथ होना कबूला है। उत्तर प्रदेश के  गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद समेत अन्य जिलों और दिल्ली राज्य के शहरों में भी इस गिरोह ने घटनाएं अंजाम दी हैं।
विज्ञापन

एसपी अजय साहनी के मुताबिक शनिवार देर रात हीमपुरदीपा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने वैगनआर और दो बाइकों का पीछा करके नूरपुर के झंडा चौक तिराहे पर नूरपुर पुलिस के साथ संयुक्त मुठभेड़ में डकैतों के गिरोह को दबोचा। इसमें कोतवाली देहात थाने के गांव हिंदूपुर निवासी वसीम, शाकीनाका तिलकनगर खाडी राजीव नगर थाना मांडा मुंबई निवासी रफीक शेख, नहटौर थाने के गांव सद्दरूदीननगर निवासी     आफताब, कामिल, गाजियाबाद जिले के थाना लोनी के अशोक विहार निवासी एहसान, इरफान, लोनी थाने के गांव सादकपुर निवासी रिंकू पंडित, मेरठ जिले के टीपी नगर थाने के गांव  गोलाबड़ निवासी राशिद ,मेरठ जिले के थाना लिसाड़ीगेट की जाकिर कालोनी निवासी जुबैर शामिल हैं। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से नूरपुर थाने के गांव चेलापुर में 21 दिसंबर को पड़ी डकैती, 27 दिसंबर को गांव ताजपुर में पड़ी डकैती के  अलावा आठ अक्टूबर को धामपुर थाने के गांव र्जैतरा परिजनों  को बंधक बनाकर हुई लूट,  एक जुलाई को मुकुट विहार कालोनी में लूट, नहटौर  थाने के गांव रघुनाथपुर में तीन अगस्त को महकार के घर एक लाख 40 हजार की नकदी और जेवर चोरी के अलावा 17 नवंबर को चौकीदार को बंधक बनाकर 70 कुंतल सरिया , मशीन और  बैटरा लूट की घटना में अपना हाथ होना कबूला है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed