फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four children sick from eating biscuits

बिस्कुट खाने से चार बच्चे बीमार

Sat, 09 Jun 2018 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 09 Jun 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
Four children sick from eating biscuits
सीएचसी में भर्ती बीमार बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
हल्दौर में गांव फरीदपुर दुल्ला में अपनी रिश्तेदारी में छुट्टी मनाने आए कुछ बच्चे नाश्ता करने के बाद उल्टी-दस्त के शिकार हो गए। फूड प्वाइजिंग के शिकार बच्चों को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देख परिजनों ने  मरीजों  को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां पर बच्चों की हालत में खास सुधार नहीं हुआ है।                 
थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर दुल्ला  निवासी महेंद्र सिंह की बहन अनिता की शादी कोतवाली क्षेत्र के गांव झुलावाला में हुई  थी। स्कूलों में गर्मियों के  अवकाश घोषित होने पर महेंद्र अपनी बहन के बच्चों को अपने साथ गांव ले आया। महेंद्र के बच्चे नाश्ता करने के लिए गांव के एक दुकान से रस व बिस्कुट ले आए।  शुक्रवार की सुबह महेंद्र के छोटे भाई अमित ने अपने भांजे और भांजियों के साथ चाय के साथ रस खाए। इसके बाद आकांक्षा, रूपाली, प्रिंस और अमित समेत चारों को उल्टी दस्त शुरू हो गए। चारों  की हालत बिगड़ने पर महेंद्र ने तुरंत अपने भाई अमित और बहन के  बच्चों आकांक्षा ,रुपाली,व प्रिंस को गांव के निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए  भर्ती कराया। चारों की हालत में कोई सुधार नहीं होता देख उन्हें उपचार के लिए  सीएचसी हल्दौर में भर्ती कराया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर  मदनपाल ने बताया कि मामला  संज्ञान में है। अभी चारों  मरीजों की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है।  मरीजों का उपचार किया जा रहा है।  प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने  फूड प्वाइजिंग के शिकार मरीजों को ओआरएस का घोल पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed