{"_id":"5a107e6c4f1c1bb6678bc8f7","slug":"five-rooks-with-arms","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों के साथ दबोचे पांच बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियारों के साथ दबोचे पांच बदमाश
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
मंडावली क्षेत्र में बोलेरो लूट के आरोप में पकड़े गए शातिर बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के मंडावली में एक सप्ताह पहले हाईवे से लूटी गई बोलेरो पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस ने बोलेरो में सवार पांच बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
नजीबाबाद-मंडावली के बीच गांव राहतपुर में नेशनल हाईवे पर 11 नवंबर की रात बाइक पर आए बदमाशों ने बोलेरो चालक को आतंकित कर कार लूट ली थी। देहरादून निवासी बोलेरो चालक महीपाल सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन और बदमाशों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार रात मंडावली थानाध्यक्ष एसपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। मंडावली-मुअज्जमपुर मार्ग पर गांव राजपुर नवादा के निकट पुलिस ने तेजी से आ रही बोलेरो को रोककर चेक करने की कोशिश की, तो बोलेरो में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। मौके से बोलेरो लेकर भागे बदमाशों की घेराबंदी कर पुलिस ने दबोच लिया।
पुलिस बोलरो और बदमाशों को थाने ले गई। पकड़े गए बदमाशों की पहचान भनेड़ा निवासी रियाज पुत्र बाबू, नौशाद पुत्र अय्यूब, कोतवाली देहात थाना क्षेत्र निवासी दानिश पुत्र नफीस, अब्दुल करीम उर्फ काले पुत्र घसीटा, नजीबाबाद के मोहल्ला जाब्तागंज निवासी सलाम पुत्र मतलूब के रूप में हुई। पुलिस ने बदमाशों के पास से 315 बोर का एक तमंचा, 12 बोर का एक तमंचा, चार कारतूस और दो खोखे, तीन चाकू बरामद किए। पुलिस टीम में थाना प्रभारी, एसआई यतेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, सत्येंद्र शामिल थे। एसआई सत्येंद्र सिंह की ओर से बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन