फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   finance company manager loot

फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक से डेढ़ लाख की लूट

Fri, 17 Jun 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Fri, 17 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
finance company manager loot
पीडित नीरज - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के हल्दौर में बाइक सवार दो बदमाशों ने गांव भवानीपुर की पुलिया के निकट एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक से डेढ़ लाख की नकदी लूट ली। पुलिस ने नाकेबंदी कराकर बदमाशों की तलाश की पर कोई बदमाश नहीं मिला। 
विज्ञापन


जनपद मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र के गांव तिसा निवासी नीरज कुमार धामपुर की एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में प्रबंधक है। कंपनी का क्षेत्रीय कार्यालय गांव पैजनियां में है। बृहस्पतिवार को कार्यालय में साप्ताहिक बैठक थी। नीरज के अनुसार उन्होंने क्षेत्रीय एजेंटों की बैठक लेकर उनसे करीब डेढ़ लाख रुपये वसूलकर वह बाइक से नहटौर जा रहा था।
विज्ञापन


हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर की पुलिया के निकट दोपहर करीब पौने तीन बजे  पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी बाइक लात मारकर गिरा दी। विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी पिटाई की। बदमाश आतंकित कर डेढ़ लाख रुपये लूटकर नहटौर मार्ग की ओर फरार हो गए। उसने बताया कि मोबाइल  से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा व हल्दौर थाने के  प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में कांबिग की पर कोई  बदमाश उनके हत्थे नहीं चढ़ा। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा का कहना है कि तहरीर मिल गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed