फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Filed suit against traders

व्यापारियों के खिलाफ वाद दायर

Thu, 28 Jul 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 28 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में  खाद्य विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों का नमूना फेल होने पर नोटिसों का व्यापारियों के जवाब नहीं देने पर अफसरों ने सख्ती का मूड बना लिया है। विभाग ने ऐसे व्यापारियों के खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दायर कर दिया है।
विज्ञापन

खाद्य विभाग ने जिलेभर में अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के लिए नमूने लिए थे। इसमें कोतवाली देहात में स्थित सचिन विश्नोई की मिष्ठान की दुकान से सफेद रसगुल्ले, नजीबाबाद में इंजीडेस के रायता बूंदी व मटर चना , संदीप कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह के यहां से अरहर की दाल , राजेंद्र सिंह के यहां से दूध , भागूवाल से शकील के यहां से बर्फी , बिजनौर में घंटाघर के निकट इकबाल अहमद के दुकान से बूंदी का लड्डू के नमूने लिए थे। इसके अलावा नई बस्ती से बहाजुद्दीन यहां से हल्दी, गांव पृथ्वीपुर से घसीटा के यहां दूध , गांव कामराजपुर के इल्यास के यहां सफेद रसगुल्ले का नमूना भरा था।
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने तैय्यब की दुकान से बर्फी , नहटौर के मुहल्ला शेखान से सरतार अहमद, फुरकान, फकरे आलम, किरतपुर के मोहल्ला पूर्वी लाडपुर में प्रमोद कुमार,  अफजलगढ़ के अब्दुल हमीद के यहां से रसगुल्ले का नमूना भरा था। धामपुर के मोहल्ला बाड़वान से नरेश अग्रवाल की बर्फी, शेरकोट में शरीफ अहमद  के यहां से दूध का नमूना लिए गए थे। विभाग के अभिहित अधिकारी विनोद सिंह ने बताया कि  सभी नमूने गोरखपुर की प्रयोगशाला में फेल पाए गए। व्यापारियों को नोटिस जारी किए गए थे। हालांकि व्यापारियों द्वारा एक महीना बीत जाने के बाद भी विभाग को नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। विभाग ने व्यापारियों के खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दायर कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed