फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fiercely gone sticks two sides leaving Fireworks

पटाखे छोड़ने पर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

Sun, 22 Oct 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 22 Oct 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fiercely gone sticks two sides leaving Fireworks
दो पक्षों में संघर्ष के बाद पकड़े गए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
नगीना में गांव बूढ़ावाला व गंगवाली में पटाखे छोड़ने पर हुए विवाद में जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। दोनों घटनाओं में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक गांव के आठ व दूसरे गांव के चार लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन

 शुक्रवार रात करीब नौ बजे गांव के कुछ युवक नीटू , मनोज कुमार, भूप सिंह के मकान के सामने पटाखे छोड़ रहे थे। भूप सिंह के मना करने पर दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद पथराव हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चोटिल हुए लोगों का नगीना सीएचसी पर उपचार कराकर एक पक्ष के भूप सिंह, पुत्र कुड़वा सिंह, सुंदर, शीशपाल, पुत्र गण भूप सिंह तथा दूसरे पक्ष के दिनेश कुमार पुत्र पूरन सिंह, मनोज कुमार पुत्र दिनेश, परशु राम, नीटू, निरजंन, पुत्रगण खान चंद के खिलाफ कार्रवाई की। 
विज्ञापन

वहीं गांव गंगवाली में पटाखे छोड़ने से मना करने पर रवि कुमार से  दूसरे पक्ष के सुमन कुमार, पुत्र हरस्वरूप, गौरव पुत्र सुमन,  भवनीश पुत्र परवीन सिंह, आपस में भीड़ गए और जमकर लाठी डंडे चले। पुलिस ने एक पक्ष के रवि कुमार, दूसरे पक्ष के सुमन, गौरव, व भवनीश के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की है। थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों गांव में चौकसी बरती जा रही है। गांव गंगवाली में 35 अन्य लोगों को चिह्नित किया गया है। इनके खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed