फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Efforts to capture Malan river area

मालन नदी क्षेत्र पर कब्जे का प्रयास

Sat, 15 Jun 2019 12:20 AM IST
NAVEEN GUPTA ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Published by: NAVEEN GUPTA Updated Sat, 15 Jun 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Efforts to capture Malan river area
मालन नदी पर अवैध भरान देखते तहसीलदार। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नजीबाबाद में  मालन नदी के जल प्रवाह को मिट्टी के भराव से अवरुद्ध करने की शिकायत को प्रशासन ने गंभीरता से लिया। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने मौके पर जाकर जांच की। इस मामले में क्षेत्रीय लेखपाल से भी जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन





नजीबाबाद के मालन नदी रपटा तथा हरिद्वार मार्ग स्थित मालन नदी पुल के बीच अलीपुरा मौजा में बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध भराव किया जा रहा था। भाजपा नेताओं ने डीएम और एसडीएम को शुक्रवार को अवैध भराव से मालन नदी का जल प्रवाह प्रभावित होने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। डीएम सुजीत कुमार ने तहसील को मामले की जांच के निर्देश दिए। एसडीएम उमेश कुमार मिश्र ने तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को जांच के निर्देश दिए। शुक्रवार को राजस्व कर्मचारियों के साथ जांच के लिए पहुंचे तहसीलदार उस समय असमंजस में पड़ गए जब मालन नदी क्षेत्र में उन्होंने 10 से 12 फीट चौड़ाई और काफी ज्यादा लंबाई में मिट्टी का अवैध भराव देखा।
विज्ञापन





प्रथम दृष्टया जांच में मिट्टी से मालन नदी की जल धारा प्रभावित होने तथा मालन नदी की भूमि में भराव का मामला पकड़ा गया है। जांच टीम ने मिट्टी का भराव कराने वाले बिजनौर निवासी असलम से फोन पर संपर्क किया तो उसने भूमि नजीबाबाद के चिकित्सक विपिन के होने की बात कहते हुए स्वयं मिट्टी के भरान का ठेका लेने की बात कही। प्रशासन ने मिट्टी के अवैध भराव को तत्काल रोकते हुए चिकित्सक और मिट्टी का भराव कर रहे असलम को तलब किया है। लेखपाल तेजपाल सिंह से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





मिट्टी हटाने के दिए निर्देश
नजीबाबाद। एसडीएम उमेश कुमार मिश्र ने कहा कि मालन नदी के जल प्रवाह को प्रभावित करने वाली मिट्टी तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा क्षेत्र में मालन नदी के रकबा क्षेत्र की भी जांच होगी। उन्होंने कहा कि मालन नदी की जमीन पर किसी भू-माफिया को काबिज नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed