फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Druga mafia dopa

दरोगा सहजोर हत्या में शराब माफिया दबोचा

Tue, 11 Jul 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 11 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजनौर में पुलिस ने दरोगा सहजोर सिंह मलिक हत्याकांड में एक शराब माफिया को दबोचा है। उसने शराब पकड़े जाने के बाद अपने साथी के साथ दरोगा का खात्मा करने की धमकी दी थी। पुलिस शराब माफिया से पूछताछ में जुटी है।

दरोगा सहजोर सिंह मलिक ने डेढ़ माह पूर्व गंजालपुर व बिलासपुर के बीच बाग में छापा मारकर गांव बिलासपुर निवासी भारत सिंह व शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव अगरा निवासी नर सिंह को दबोचा था। दोनों ने पुलिस पर गोली चलाई थी। दोनों तस्कर यूरिया व अन्य सामान से नकली शराब बना रहे थे। शराब को हरियाणा की शराब की बोतलों में भरा जा रहा था। पुलिस ने भारत व नर सिंह पर गैंगस्टर एक्ट लगाया था। दोनों ने दरोगा सहजोर सिंह को हत्या की धमकी दी थी।
विज्ञापन

दरोगा सहजोर सिंह की हत्या होने के बाद से पुलिस इन दोनों की तलाश में लगी थी। पुलिस ने कई दिन से भारत के चाचा को हिरासत में ले रखा था। सोमवार को भारत को दबोच लिया गया। नर सिंह पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस को शक है कि इन दोनों ने ही दरोगा की हत्या की है। भारत से पूछताछ करने के लिए पुलिस किसी गुप्त स्थान पर ले गई है। भारत पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed