फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dissatisfied young woman ate the poison by losing relationship

रिश्ता टूटने से खिन्न युवती ने जहर खाया

Wed, 26 Apr 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में  दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष के शादी से इनकार करने से खिन्न युवती ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


युवती के परिजनों ने घटना की शिकायत महिला प्रकोष्ठ दूरभाष नंबर 1090 पर दर्ज करा दी है। पुलिस ने वर पक्ष के लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया है। नगर के एक मुहल्ले के व्यक्ति ने अपनी बहन का रिश्ता धामपुर में ही एक व्यवसायी से तय किया था। इन दिनों विवाह की तैयारी चल रही थी। आरोप है कि अब वर पक्ष दहेज में 25 लाख रुपये की मांग कर रहा है।
विज्ञापन


मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। शादी मई के पहले सप्ताह में तय थी। इसके बाद युवती ने जहर खा लिया। युवती के परिजन इस घटना के लिए रिश्ता टूटने को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रेहड़ थाने के गांव दहलावाला निवासी एक व्यक्ति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर अपने बेटे का रिश्ता तोड़ दिया।  युवती पक्ष ने एसपी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ दहेज अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट कायम करने की मांग की है। 

उनके मुताबिक, आरोपी युवक देहरादून सचिवालय में नौकरी करता है। रिश्ता टूटने के बाद से युवती सदमे में है। उसने परिजनों से मिलना जुलना भी बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed