{"_id":"5c8001aabdec2214577e6403","slug":"class-9-student-was-killed-by-poisoning","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा नौ की छात्रा को जहर पिलाकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कक्षा नौ की छात्रा को जहर पिलाकर मार डाला
Wed, 06 Mar 2019 10:52 PM IST
NAVEEN GUPTA
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
स्योहारा में मिले शव की जांच करती पुलिस और जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के मंडावर छेड़छाड़ की शिकायत करने से गुस्साए तीन किशोरों ने कक्षा नौ की छात्रा को जहर पिलाकर मार डाला और उसके परिजनों को कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी (13) कक्षा नौ में पढ़ती थी। गांव के ही तीन किशोर उस पर बुरी नजर रखते थे। वे आए दिन उससे छेड़छाड़ करते थे। उन्होंने आरोपियों के परिजनों से इसकी शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा। इसके बाद से तीनों आरोपी उसके परिवार से रंजिश रखने लगे थे। बुधवार को वह पत्नी और बेटे गौरव के साथ किसी काम से बाहर गया था। वह लौटकर आए तो देखा कि घर में तीनों आरोपियों ने उनकी बेटी को पकड़ रखा था और उसे जबरन एक डिब्बे से कुछ पिला रहे थे। वे कह रहे थे कि उसने उन्हें पूरे गांव में बदनाम कर दिया है। आज इसका किस्सा खत्म कर देंगे। आरोपी पुलिस को जानकारी देने पर उन्हें भी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस दौरान एक आरोपी का मोबाइल फोन उनके घर में ही गिर गया। छात्रा के पिता का कहना है कि डिब्बे में जहरीला पदार्थ था, जिसके पीने के कुछ देर बाद ही छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर सीओ सिटी अरुण कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की। सीओ के अनुसार परिजनों ने तहरीर में बताया है कि किशोरी घर पर अकेली थी, आरोपी घर में आए और उसे जहर पिलाकर भाग गए। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
युवक ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या
शिवाला कलां। गांव फीना निवासी अर्जुन (25) तीन दिन पूर्व घर से गया और वापस नहीं लौटा। परिजन उसी दिन से रिश्तेदार एवं आसपास के गांवों में तलाशी कर रहे थे। बुधवार दोपहर अर्जुन का शव गांव से कुछ दूर शिवचरण सिंह के बाग में आम के पेड़ से लटका मिला। अर्जुन का शव मिलने से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने बताया कि अर्जुन की शादी तीन साल पहले हुई थी और उसका करीब दो वर्ष का बच्चा भी है। घर में उसकी किसी से कहासुनी नहीं हुई थी। अर्जुन ने किस कारण से आत्महत्या की यह बात किसी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
नहर में अज्ञात शव मिला
नूरपुर। गांव विशनपुर बिडरा के पास रामगंगा पोषक नहर में एक शव मिला। शव करीब आठ दिन पुराना बताया गया। बुधवार दोपहर ग्रामीणों ने रामगंगा पोषक नहर में एक अधेड़ का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकालकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। अंदाज लगाया जा रहा है कि शव करीब आठ दिन पुराना है। और नहर में कहीं से बहकर आया था। नहर में पानी कम हो जाने के कारण वह वहां अटक गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि मृतक की उम्र 50 वर्ष के आसपास लग रही है। शव की शिनाख्त न होने पर अज्ञात में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।