फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chelapur the farmer's house robbery

चेलापुर में किसान के घर डाका

Wed, 21 Dec 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 21 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Chelapur the farmer's house robbery
नूरपुर के ग्राम चेलापुर में घर में डकैती के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
नूरपुर में गांव चेलापुर में मंगलवार की रात छह से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने एक ग्रामीण के घर में डकैती डालकर सनसनी फैला दी। बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर तीन हजार रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक महिला को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मौके का मुआयना करके घटना के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब एक बजे छह से अधिक बदमाशों ने गांव चेलापुर में जितेंद्र कुमार के घर पर धावा बोला। बदमाशों ने जितेंद्र और उसकी पत्नी  लोकेश को तमंचों के बल पर बंधक बना लिया उनसे घर की चाबी मांगी। महिला लोकेेश के विरोध करने पर बदमाशों ने उसके सिर पर तमंचे की बट से हमलाकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

 जितेंद्र के मुताबिक बदमाश सेफ में रखी हुई करीब तीन हजार रुपये की नकदी, सोने के कुंडल, अंगूठी, मंगल सूत्र, चेन, चूड़ियां, चांदी की पाजेब समेत लाखों रुपये का सामान लूट लिया और फरार हो गए। बदमाश जितेंद्र व उसकी पत्नी के हाथ पांव बांधकर कमरे में बंद कर गए।। जितेंद्र अपने छह वर्षीय पुत्र ऋषभ से हाथ खुलवाकर किसी तरह खिड़की की जाली तोड़कर बाहर निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों व पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। उधर, एसपी से मिलने बिजनौर आए ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस डकैती  की इस घटना पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है। उन्होंने पुलिस को आठ बदमाश बताए। पुलिस अपने आप ही चार बदमाश बता रही हैं। जितेंद्र ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed