{"_id":"38619bed072ef3bc8f6335dbba307993","slug":"cash-van-robbed-ax-fell-on-the-keeper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश वैन लूट में दरोगा पर गिरी गाज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैश वैन लूट में दरोगा पर गिरी गाज
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 04 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में धामपुर के पीएनबी बैंक में हुई 91 लाख की लूट के मामले में एक दरोगा पर गाज गिर गई है। एसपी ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। धामपुर कोतवाल से स्पष्टीकरण मांगा है। चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र खुलासा नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
धामपुर की मंडी के पास स्थित पीएबी शाखा की कैश वैन पर 28 दिसंबर की शाम दो बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ गोली बरसाकर 91 लाख रुपये से भरा कैश बॉक्स लूट लिया था। वैन चालक सुमित कुमार व गनमैन दयाराम को गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस इस लूट का अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। इस लूट में धामपुर पुलिस की लापरवाही उजागर हुई थी।
इतनी बड़ी लूट होने के बाद भी धामपुर कोतवाल पर कोई गाज नहीं गिरी। अफसर उन्हें बचाने में लगे रहे। घटना के पांच दिन बाद एसपी ने धामपुर कोतवाली में तैनात दरोगा ओमवीर सिंह को घटना के दिन लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। धामपुर कोतवाल से एसपी ने घटना के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। सख्त लहजे में कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा एसपी ने महिला थाने में तैनात दरोगा सुरेशपाल सिंह को नगीना, धामपुर कोतवाली में तैनात चंद्रवीर सिंह को नांगल, नगीना में तैनात राजीव कुमार त्यागी को नगीना से चांदपुर व नगीना में तैनात ओमपाल सिंह को धामपुर भेजा गया है।