{"_id":"5890dbd44f1c1b313de8222e","slug":"brother-in-law-s-murder-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"साले की हत्या में बहनोई गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साले की हत्या में बहनोई गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के धामपुर में पुलिस ने शरीफ हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी उसके बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसका साला जुआ खेलने का आदी था। जुआ हारने के बाद उसने साले से पैसे मांगे तो उसने विरोध किया, जिससे झगड़ा बढ़ गया और उसने साले को जमकर पीट डाला था, जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसी के घर से गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाल ने बताया कि बंदूकचियान निवासी शरीफ पुत्र जुम्मा का अमरोहा निवासी बहनोई बुरहान यहां मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर परिवार के साथ रहता है। 25 जनवरी को बुरहान अपने साले शरीफ को जुआ खिलवाने को यहां से नूरपूर लेकर गया था। वहां पर जाकर दोनों ने जुआ खेला। आरोप है कि जुआ में उसका साला शरीफ हार गया, तो बुरहान ने साले से पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर साले ने जब उसका विरोध किया, तो बुरहान और उसके साले में झगड़ा हो गया।
पुलिस के मुताबिक मामला इतना बढ़ गया कि बुरहान ने अपने साले की जमकर पिटाई कर दी। उसे मरा समझ कर वह नूरपुर से रात में धामपुर आकर अपने घर सो गया। घटना का परिजनों को पता लगने पर वह रात में शरीफ को लेने नूरपुर चले गए। शरीफ को मारपीट में काफी चोट लगी थी। उसके पैर में फ्रैक्चर था। परिजन शरीफ को वहां से लेकर धामपुर आए और उपचार को नगर के एक निजी अस्पताल में कराया, जहां उसकी 26 जनवरी को उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतक की मां जमीला ने अपने दामाद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मृतक के बहनोई बुरहान को गिरफ्तार कर लिया और उसका चालान कर दिया।