{"_id":"5898ba564f1c1b224a3784d8","slug":"breaking-the-glass-of-the-wedding-car-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों की कार के शीशे तोड़कर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातियों की कार के शीशे तोड़कर चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर में वाल्मीकि बस्ती में देहरादून से आई एक बारात में आई दो कारों के शीशों को तोड़कर चोर उनमें से बारातियों का सामान चोरी कर ले गए। बारातियों ने घटना की सूचना 100 नंबर पर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। देहरादून के इंदिरा क ॉलोनी निवासी अमित कुमार ने बताया कि रविवार रात वे कार से यहां पर एक विवाह समारोह में शामिल होने को आए थे। इस दौरान वह वाहनों को सड़क किनारे खड़े कर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चले गए थे। आरोप है कि जब वे वापस आए तो उनकी दो कारों के शीशे टूटे थे और कारों में रखा सामान गायब था। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी थी। चोर उनकी कारों से 20 हजार की नकदी, कपड़े आदि चोरी कर ले गए। पुलिस ने बताया कि कुछ खाली बैग मिले हैं।
विज्ञापन