फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Banned drugs found in the clinic

क्लीनिक में प्रतिबंधित दवाएं मिलीं

Wed, 09 Sep 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 09 Sep 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
नींदडू। क्वैक्स नोडल अधिकारी ने टीम के साथ नींदडू स्थित डॉ. साजिद हुसैन के क्लीनिक पर छापा मारा कर प्रतिबंधित दवाएं पकड़ी। डॉक्टर टीम के सदस्यों को प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र भी नहीं दिखा पाए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चिकित्सक को बुधवार को प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के लिए नोटिस भेजा।  
विज्ञापन


मंगलवार की शाम क्वैक्स नोडल अधिकारी डॉ. महेंद्र ने टीम के साथ नींदडू स्थित डॉ. साजिद हुसैन के क्लीनिक पर छापा मारा। टीम को देखकर साजिद हुसैन के कंपाउंडर ने क्लीनिक का शटर बंद कर दिया और अंदर बैठ गए। टीम शटर खोलकर अंदर घुसी और डॉ. से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिखाने को कहा। डॉ. ने स्वयं को इलैक्टो होम्यो पैथी से प्रशिक्षित बताया।
विज्ञापन


शासन ने इस विधि को अवैध घोषित कर रखा है। डॉ. मौके पर एलोपैथिक दवा से प्रैक्टिस करते मिले। क्लीनिक से भारी मात्रा में प्रतिबंधित सेक्सवर्धक व एलोपैथिक दवाइयां भी मिली। क्वैक्स नोडल अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा अनाधिकृत चिकित्सक को बुधवार तक का नोटिस दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधानिकृत चिकित्सक लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं, एेसे चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। कस्बे में स्वास्थ्य विभाग की  टीम को देखकर मेडिकल स्टोर संचालकों अौर क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। कुछ चिकित्सक अपने दुकानें बंद करके इधर उधर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed