फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Badmash shot convoy officer

बदमाशों ने चकबंदी अधिकारी को गोली मारी

Sat, 29 Sep 2018 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Sat, 29 Sep 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Badmash shot convoy officer
बंदोबस्त अधिकारी के ड्राइवर से पूछताछ करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में बाइक सवार दो बदमाशों ने कार से कार्यालय से घर जा रहे बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मेघवरन को गोली मार दी और फरार हो गए। गंभीर हालत में मेघवरन को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना से प्रशासनिक हल्कों में हड़कंप मच गया और डीएम और अन्य अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। हमलावर चकबंदी कार्यालय से उनका पीछा कर रहे थे। हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन




मेघवरन (54) मूलरूप से गांव रतीपुरा, कानपुर देहात के रहने वाले थे और बिजनौर में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी  पद पर तैनात है। शनिवार देर शाम वह कलक्ट्रेट में डीएम की बैठक में शामिल हुए, उसके बाद वे अपने कार्यालय में पहुंचे। कार्यालय से काम निपटाकर करीब पौने सात बजे वह विभाग की सूमो कार से सुरेंद्र नगर स्थित अपने आवास पर जा रहे थे। कार गांव रशीदपुर गढ़ी निवासी चालक चंद्रपाल चला रहा था और वह कार में अगली सीट पर बैठे थे। इस दौरान सुरेंद्र  नगर में पीछे से आए बाइक पर सवार दो बदमाशों में से एक ने उन्हें गोली मार दी। गोली कार के शीशे को पार करती हुई उनके पेट में लगी। डीएम अटल कुमार राय, एसपी सिटी डाक्टर दिनेश सिंह, सीओ सिटी महेश कुमार, शहर कोतवाल व चकबंदी विभाग के कई अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए। एसपी सिटी ने बताया कि गोली 12 बोर के तमंचे से मारी गई है। आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन



कार्यालय से ही पीछा कर रहे थे बदमाश
बिजनौर। बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) पर हमला करने वाले बाइक सवार बदमाश उनका कार्यालय से ही पीछा कर रहे थे। ऐसे में बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम मेघवरन जब कार्यालय से घर के लिए चले तो उनकी गाड़ी का बदमाशों ने बाइक से पीछा करना शुरू कर दिया था। सुरेंद्र नगर कालोनी में  मौका देखते ही उनपर फायर झोंक दिया। चकबंदी अधिकारी पर हमले की घटना से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।  पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।



सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दिए निर्देश:डीएम
पुलिस को मामले की गहराई से जांच करने के निर्देश दिए हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगालने को भी कहा गया है। सरकारी गाड़ी का बाइक सवार कौन लोग पीछा कर रहे थे। घटना के वक्त इस मार्ग से बाइक पर सवार कौन लोग निकले, इसका पता लगाया जा रहा है। गोली किस वजह से मारी अभी इसका पता मेघवरन को भी नहीं है। -अटल कुमार, डीएम बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed