{"_id":"5834964d4f1c1b242413b6f4","slug":"attacker-jailed","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर का हमलावर जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर का हमलावर जेल भेजा
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के धामपुर में प्राइवेट डॉक्टर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के आरोपी युवक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घायल डाक्टर की हालत अभी नाजुक बनी है। घायल का उपचार मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। चिकित्सक के भाई मोहम्मद आरिफ ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नई सराय निवासी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि उसका भाई मोहम्मद खालिद प्राइवेट डॉक्टर है। सोमवार देर रात करीब 8.30 बजे जब डॉ. खालिद अस्पताल में मरीजों का परीक्षण कर रहा था तो उसी समय मुहल्ले का शाहनवाज तमंचा और धारदार हथियार लेकर पहुंचा। उसने खालिद को जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। फायर मिस होने पर आरोपी ने धारदार हथियार से उसके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मुरादाबाद के अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत नाजुक है।
इसके बाद पुलिस ने डॉक्टर पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को छुरे, तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी शाहनवाज ने बताया कि वह सोमवार को दिन में सिरदर्द, बुखार की दवा लेने गया था। आरोप है कि इस दौरान डाक्टर खालिद ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसलिए अपने अपमान का बदला लेने के लिए ही बाद में उसने चिकित्सक पर हमला कर दिया। उसने डॉक्टर से इस अपमान का बदला लेने की ठान ली थी। इसलिए चिकित्सक पर हमला किया। उधर, कोतवाल मुनीशचंद शर्मा का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।