फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   लकड़बग्घे ने महिलाओं पर किया हमला

लकड़बग्घे ने महिलाओं पर किया हमला

Fri, 10 Aug 2018 01:06 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
लकड़बग्घे ने महिलाओं पर किया हमला
रूखालू। जंगल में घास लेने गई महिलाओं पर लकड़बग्घे ने हमला कर दिया। लकड़बग्घे के झपट्टे से एक महिला बाल बाल बची। जंगल में लकड़बग्घे की आमद से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के जल्लोपुर चौकी के गांव बंशीवाला मेहरपुर निवासी कल्लो पत्नी राजपाल तकरीबन एक दर्जन महिलाओं के साथ गुरुवार को जंगल से घास लेने गई थी। इस दौरान लकड़बग्घे ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गई। डरी-सहमी महिलाएं अपने घर वापस आ गई तथा परिजनों को आपबीती बताई। इससे पहले भी लकड़बग्घा ने बंशीवाला मेहरपुर में अपनी मां के साथ चारा लेने गई कक्षा पांच की छात्रा शीतल को भी हमला कर घायल कर चुका है। जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। लकड़बग्घा के हमले से जेबड़ा गुर्जर, महरपुर गुर्जर, महमूदाबाद, गंगानगर, बुद्धा वाला महरपुर समेत तकरीबन एक दर्जन गांवों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed