{"_id":"5b3a76f84f1c1bf4568b45f9","slug":"81530558200-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू जागरण मंच के जिलामंत्री को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिंदू जागरण मंच के जिलामंत्री को पीटा
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू जागरण मंच के जिलामंत्री से मारपीट
धामपुर। गांव पाडली मांडू में हिंदू जागरण मंच के जिलामंत्री और उनके भाई पर घर में घुसकर हमलाकर घायल कर दिया गया। इस मामले में दूसरे समुदाय के दो नामजद और पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव बना हुआ है।
गांव पाडली मांडू निवासी रूपेंद्र डबास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह हिंदू जागरण मंच के जिला मंत्री हैं। सोमवार को वह अपने घर पर थे। गांव के दूसरे समुदाय के दो युवक अज्ञात पांच युवकों के साथ उनके घर में घुस आए और उनके भाई ओमकार को पीटने लगे। शोरशराबा होने पर जब वह बीच बचाव करने के लिए आए तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। गांव के लोगों के एकत्र होने के बाद आरोपी दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार गए। कोतवाल शक्ति सिंह का कहना है कि गांव पाडली मांडू पुलिस रिकार्ड के अनुसार धामपुर थाने का संवेदनशील गांव है। हलके के दारोगा को गांव में जांच कर कार्रवाई के लिए भेजा गया है। उधर, घटना का पता लगने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कोतवाल ने मारपीट के आरोपियों पर रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई करने की मांग की है।